राजीब गाबा ने संभाला कैबिनेट सचिव का पदभार

झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गाबा ने शुक्रवार को कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले राजीव गाबा कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर काम कर रहे थे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा. 15 अगस्त 1959 को पंजाब में जन्मे राजीव गाबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की पढाई की। सिविल सेवा के शुरुआती दिनों में राजीव गाबा ने  बिहार के नालंदा, मुजफ्फरपुर और गया जिले के जिलाधिकारी  के तौर पर  काम किया।

झारखंड में अपने कार्यकाल में राजीव गाबा को झारखंड में श्रम कानूनों में सुधार और नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा में कमी के लिए जाना जाता है। कैबिनेट सचिव का पद सभालने से पहले राजीव गाबा गृह सचिव, सचिव शहरी विकास मंत्रालय, सूचना और प्रसारण सचिव और झारखंड के  मुख्य सचिव के तौर पर कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।



from DDNews Feeds https://ift.tt/2HAuuW2

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?