विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उप राष्ट्रपति ने 2017-18 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए

पर्यटन विकास के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश अव्वल है। जबकि दूसरे नंबर पर गोवा और तीसरे नंबर पर केरल है। इसके अलावा दिव्यांग हितैषी स्मारक के रूप में सांची के बौद्ध स्मारक को सम्मानित किया गया है। जबकि विशाखापट्टनम को अनुकूल रेलवे स्टेशन का पुरस्कार मिला है।

सैलानियों के लिए मुंबई को अनुकूल हवाई अड्डा के रूप में पुरस्कृत किया गया है। मध्यप्रदेश का ओरछा सर्वश्रेष्ठ विरासत वाले शहर के रूप में चुना गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ नागरिक प्रबंधन का पुरस्कार अहमदाबाद नगर निगम गुजरात को और पर्यटन में स्वच्छता पुरस्कार इंदौर नगर निगम को मिला है। 
उपराष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र को भारत को इस बार का मेजबान देश चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन दिवस की थीम  "टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल'' के जरिये दुनिया भर में रोजगार सृजन में इजाफा किया जा सकता है। 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2nMCCvy

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?