देश भर में मनाया जा रहा नवरात्र का पर्व

नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है और नारीशक्ति भी मां दुर्गा का ही एक रूप है। ये शक्ति मिथिला चित्रकला के और भी सुंदरता से उजागर होती है। आज से शारदीय नवरात्र का आगाज हो गया है. पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। हाल ही में नारी सशक्तिकरण पर मिथिला चित्रकला की एक सुदंर प्रदर्शनी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में लगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद सारी सृष्टि पर बरसने को तैयार है। भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी दुर्गा पूजा की ख़ूब धूम रहती है। 

पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार ब्रह्मा, विष्‍णु और महेश ने अत्‍याचारी राक्षस महिषासुर के संहार के लिए मां दुर्गा का सृजन किया। महिषासुर को वरदान मिला हुआ था कि कोई देवता या मनुष्‍य उसका वध नहीं कर पाएगा। ऐसा वरदान पाकर महिषासुर राक्षसों का राजा बन गया और उसने देवताओं पर आक्रमण कर दिया। देवता युद्ध हार गए और देवलोकर पर महिषासुर का राज हो गया। 

महिषासुर से रक्षा करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान विष्णु के साथ आदि शक्ति की आराधना की। इस दौरान सभी देवताओं के शरीर से एक दिव्य रोशनी निकली जिसने देवी दुर्गा का रूप धारण कर लिया। शस्‍त्रों से सुसज्जित मां दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिनों तक भीषण युद्ध करने के बाद 10वें दिन उसका वध कर दिया। 

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2mNPLnY

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?