Happy Birthday: 90 वर्ष की हुईं सुर कोकिला लता मंगेशकर

सुरों की देवी स्वर सम्राज्ञी 'लता मंगेशकर' आज 90 साल की हो गईं। 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर एक ऐसी आवाज है जिसने हर पीढ़ी का न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सुरों को समझने और महसूस करने के लिए मजबूर किया। स्वर कोकिला लता ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में की थी।

लता की आवाज का जादू ही है कि उनके गाए गानों ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है और हर पीढ़ी उनके गीत गुनगुनाती है। भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कार अपने नाम कर चुकीं लता ने हजारों गाने गाए हैं। 

अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वालीं सुश्री तला मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर में मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सुश्री मंगेशकर 'भारत रत्न', 'पद्म विभूषण', 'पद्मभूषण', 'दादा साहब फाल्के पुरस्‍कार', 'राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार' समेत तमाम पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2mAJYSs

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?