रक्षा मंत्री ने INS विक्रमादित्य पर मुआयना किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य का मुआयना किया। आईएनएस विक्रमादित्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नौसैनिको ने भाग लिया। रक्षा मंत्री गोवा में अरब सागर में विमान वाहक पोत विक्रमादित्य पर पूरा दिन बिताएंगे। आईएनएस विक्रमादित्य भारत का सबसे बड़ा जंगी जहाज है। शक्तिशाली विक्रमादित्य देश का इकलौता विमानवाहक पोत है, जिस पर रनवे भी बना हुआ है।

समुद्र में तैरते इस हवाई अड्डे से लड़ाकू विमान आराम से उड़ान भरने के साथ ही लैंड कर सकते हैं। 2013 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 26/11 हमले को कभी भूल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हमने जो पहले गलतियां की है, उसे अब नहीं दोहराएंगे।

 

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2nHVFqD

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?