उइगरों को लेकर अमेरिका समेत 23 देशों ने की चीन की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और 22 अन्य देशों ने चीन पर उइगरों और अन्य मुसलमानों की अवैध तरीके से हिरासत को रोकने की मांग की है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्वीडन सहित 23 देशों की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानवाधिकार समिति के समक्ष संयुक्त बयान पेश किया गया है। इन देशों ने आरोप लगाया की करीब 10 लाख उइगरों को चीन ने बेवजह के हिरासत में रखा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका का यह कदम बीजिंग और वाशिंगटन के बीच चल रही व्यापार वार्ता के लिए सही नहीं रहेगा।

 

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2PvCwUN

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?