एंगेला मर्केल की भारत यात्रा

जर्मन की चांसलर एंगेला मर्केल एक दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं। मर्केल आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगी। जर्मन चांसलर आज पीएम मोदी के साथ व्यापार, ऊर्जा और रक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जर्मनी  की चांसलर के भारत दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल 5वें इंडिया-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशंस में भी भाग लेंगी।

दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2JAZypy

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?