फ्रेंच ओपन: शटलर सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी फाइनल में पहुंची

भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जापान के हिरोयुकी एंडो और युटा वतान्बे की जोड़ी को 21-11, 25-23 से हराया। इस जीत के साथ ही चिराग और सात्विक ने भारतीय उम्मीदों को बरकरार रखते हुए पदक भी पक्का कर लिया है। भारतीय जोड़ी इससे पहले जापानी जोड़ी के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले हारी थी और उसका रिकॉर्ड खराब था। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना आज इंडोनेशिया की जोड़ी से होगा। 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2PpkXWj

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?