अयोध्या में आज अद्भुत दीपावली
अयोध्या में आज शाम दीप उत्सव है। इस अद्भुत दीपावली पर सरयू घाट पर 5 लाख 51 हजार दिए जलाए जाएंगे। इससे पहले आज सुबह शोभा यात्रा में 11 झांकियां निकाली गई जिसमें भगवान राम के जीवन को दर्शाया गया है। पिछले साल यहां 3 लाख से अधिक दीये जलाए गए थे। राज्य सरकार ने अयोध्या दीपोत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिया है। आज इस खास उत्सव में फिजी संसद की उपाध्यक्ष वीना कुमार भटनागर मुख्य अतिथि होंगी। यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्र और राज्य सरकारों के मंत्री और तमाम लोग गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2pTnwFx
Comments
Post a Comment