पी एस श्रीधरन पिल्लाई होंगे मिज़ोरम के राज्यपाल
सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर के जबकि राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। मुर्मू गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे। मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया।
https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/31QhDpQ
Comments
Post a Comment