संविधान दिवस के मौके पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन

देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था जबकि संविधान के प्रावधान 26 जनवरी 1950 को पूरी तरह से प्रभावी हुए थे। भारतीय संविधान को अंगीकार करने की इस साल 70वीं सालगिरह है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

न केवल देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में बल्कि विदेशों में भी संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में संविधान दिवस के मौके पर विधानसभा के विशेष संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन सहित कई दलों के नेता भी मौजूद रहे।

संविधान दिवस के मौके पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मु जम्मू सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 

संविधान दिवस के मौके पर ओडिशा की विधानसभा में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई नेता मौजूद थे। 

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पणजी में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

आन्ध्रप्रदेश में भी संविधान दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आन्ध्र प्रदश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्दन ने विजयवाडा में संविधान दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं चित्तूर जिले के चांदगिरी फोर्ट में संविधान दिवस कार्यक्रम हुआ। 

दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

संविधान दिवस के उपलक्ष में जयपुर में रेलवे कर्मचारियों ने संविधान दिवस मनाया और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

वहीं संविधान दिवस पर राजस्थान के उदयपुर में नागरिकों ने शपथ ली। चूरु में भी स्थानीय लोगों ने संविधान की शपथ ली। 

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में संविधान समारोह का आयोजन किया गया

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के प्रार्थना भवन में नागरिकों ने संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। हेरिटेज होटल का दर्जा प्राप्त ग्वालियर के देव बाग होटल में संविधान दिवस के मौके पर होटल के समस्त स्टाफ नें देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ ली। इस मौके पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में संविधान दिवस के मौके पर लोगों ने संविधान के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कूच बिहार पैलेस और म्यूज़ियम में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम किया गया। 

संविधान दिवस के मौके पर मेघालय की राजधानी शिलांग में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध पत्रकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पेट्रीसिया मुखीम ने कहा कि मौलिक कर्तव्य समान रूप से महत्वपूर्ण है और लोगों को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

असम के गुवाहाटी में भी संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम किया गया। 

देश के बाकी हिस्सों की तरह 70 वां संविधान दिवस नगालैंड की राजधानी कोहिमा में भी मनाया गया।

केरल के तिरुवांनंतपुरम में भी 70 वें संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

संविधान दिवस पर सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की 44 वीं बटालियन ने संविधान दिवस के मौके पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ ली।

संविधान दिवस के मौके पर नौसेनिको ने आईएनएस गोमती पर शपथ ली।

संविधान दिवस के मौके पर मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान में नौसेनिको ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा और अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया। 

दिल्ली  स्थित प्रसार भारती भवन में संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। इस मौके पर प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्यप्रकाश, दूरदर्शन न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियों के महानिदेशक और प्रसार भारती के कई अधिकारी मौजूद थे। 

भारत के 70 वें संविधान दिवस देश के अतिरिक्त विदेशों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । नेपाल की राजधानी कांठमांडू में भारतीय दूतावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वहीं नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री बाबूराम भट्टराई ने कहा है कि भारतीय संविधान पिछले 70 वर्षों में समय की कसौटी पर खरा उतरा है । 

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे गणतंत्र प्रणाली के साथ लागू किया गया। यह वजह है कि 26 नवंबर संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/34nniG7

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?