प्रज्ञा ठाकुर पर सरकार और पार्टी दोनों सख्त

भोपाल से सांसद और भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर को नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहना उल्टा पड़ गया। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को संसद में एसपीजी संशोधन क़ानून चर्चा के दौरान उन्होंने ये बयान दिया था। लोकसभा की कार्यवाही से इसे हटाया जा चुका है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने वाली किसी भी सोच की उनकी पार्टी भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा से मार्गदर्शक रहे हैं और उनके विचार ही प्रासंगिक हैं। 

प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें शायद और बढ़ सकती हैं फिलहाल उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिए जाने की सिफ़ारिश पार्टी की ओर से की गई है। ये जानकारी ख़ुद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दी। इसके अलावा वे इस सत्र में संसदीय दल की बैठकों में भाग नहीं ले सकती हैं।

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2DqjUye

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?