झारखंड में सियासी घमासान तेज, बीजेपी ने जारी किया जनसंकल्प पत्र

झारखंड में चार प्रमुख दलों की ओर से घोषणापत्र जारी होने के साथ ही प्रचार में और तेजी आ गयी है। कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को। वहीं बीजेपी और झारखंड विकास मोर्चा ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर जनता के सामने तमाम वादे किए।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का 'जनसंकल्प पत्र' जारी किया। इसमें राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए तमाम वादे किए गए हैं।

बीजेपी ने राज्य में केजी से पीजी तक, हर बालिका को निःशुल्क शिक्षा, जनजातीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सस्ते दरों पर 5 लाख रुपये तक का लोन, महिला उद्योग योजना' के तहत महिला उद्यमियों को 1 से 5 लाख तक का ब्याज रहित लोन, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पास एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण का वादा किया गया है।

झारखंड विकास मोर्चा की ओर से भी बुधवार को घोषणापत्र जारी किया गया। जिसमें पार्टी ने सत्ता में आने पर लोगों के कल्याण के लिए तमाम वादे किए हैं।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पार्टी का 'निश्चय पत्र' जारी किया।

निश्चय पत्र में सरकारी नौकरी में झारखंड के पिछड़े समुदाय को 27 प्रतिशत, आदिवासियों को 28 प्रतिशत और दलितों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। पार्टी ने सरकार बनने पर गरीबों को वार्षिक 72 हजार रुपये देने का वादा किया है। पार्टी ने राज्य के निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का वादा किया है।

वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र की बात करें तो पार्टी ने सत्ता में आने पर हर घर से एक सदस्य को नौकरी देने और नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया गया है। पार्टी ने  सभी किसानों के दो लाख रूपये तक के ऋण को माफ करने  का भी वादा किया है।

इन सबके बीच प्रचार का काम भी जारी है। बुधवार को बीजेपी ओर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढवा में रैली की तो कांग्रेस की ओर से भी रैलियों का दौर जारी है। कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है।

बाकी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज़ कर दिया है। राज्य में पांच चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2LerCA7

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?