हरियाणा: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दो दिन तक पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाके में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। हरियाणा और पंजाब में धुंध से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। हांलाकि कल यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 2-3 डिग्री चढ़ा है, जिसके चलते लोगों को कुछ राहत मिली है।

1 और 2 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। हरियाणा सरकार ने तेज शीतलहर चलने के कारण प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 व 31 दिसम्बर 2019 को अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके बाद एक जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 तक हर वर्ष की भांति शरदकालीन अवकाश रहेगा, इसलिए सभी स्कूल 16 जनवरी 2020 को खुलेंगे।

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/39snGGq

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?