देश में बढ़ा वनक्षेत्र, पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जारी की भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2019

पर्यावरण के लिहाज से देश के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर आई। खबर के मुताबिक पिछले दो वर्षों में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है जिसमें वन क्षेत्र और वन से इतर वृक्षों से आच्छादित हरित क्षेत्र भी शामिल है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा तैयार की गयी ‘भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019’ जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में कुल वन और वृक्षावरण 80.73 मिलियन हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि यह देश के कुल क्षेत्रफल का 24.56 प्रतिशत है। जावड़ेकर ने कहा कि हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी वाले दुनिया के अग्रणी देशों में भारत शामिल है और इसमें सरकार की पर्यावरण हितैषी विकास नीतियों का प्रमुख योगदान है।

जावडेकर ने कहा कि देश के उत्सर्जित कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 42.6 करोड़ टन की वृद्धि हुई, जबकि बांस का हरित क्षेत्र 2.06 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 3229 वर्ग किमी हो गया है। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट हमें भरोसा दिलाती है कि हम पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर हैं।

वीओ-3 दरअसल भारतीय वन सर्वेक्षण दो साल के अंतराल पर आईएसएफआर रिपोर्ट प्रकाशित करता है। 1987 से अब तक 16 आकलन पूरे हो चुके हैं। इस बार के आकलन में सबसे खास बात ये रही कि पहली बार ऑर्थो- रेक्टिफाइड सैटेलाइट आंकड़ों का उपयोग वनावरण मैपिंग के लिए किया गया है।

 
 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2Qaz2Hg

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?