साल 2020 का न्यूज़ीलैण्ड, आस्ट्रेलिया सहित पूर्वी एशियाई देशों में हुआ आगाज, भारत में नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं... हालांकि भारत से पहले दुनिया के कई देश हैं, जहां पर नया साल दस्तक दे चुका है..न्यूजीलैंड , ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज़ हो चुका है..

दुनियाभर में नया साल 2020 दस्तक दे रहा है। देश भर में लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन गोवा की तो बात ही अनोखी है। यहां जबरदस्त तैयारी की गई है। हर जगह लोगों का खुमार  देखा जा सकता है ... नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा के समुद्र तटों पर लोगों ने जमकर जश्न मना रहे हैं।

 भारत से पहले दुनिया के कई अन्य देश हैं, जहां पर नया साल दस्तक देता है। सबसे पहले टोंगा समोआ में नया साल दस्तक देता है। भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का आगाज हुआ। इसके बाद शाम 5:30 बजे रूस के कुछ हिस्सों में नया साल मनाया गया। वहीं, शाम 6:30 बजे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, सिडनी, कैनबरा में नया साल शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल 2020 ने दस्तक दी। लोगों ने आतिशबाजियों से नए साल का स्वागत किया।

जर्मनी में  भी नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।बर्लिन ने पटाखों पर प्रतिबंध के बीच ब्रांडेनबर्ग गेट पर एक बड़ी पार्टी की मेजबानी करने की तैयारी कीहै।नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर पिछले साल बर्लिन की गलियां सबसे ज्यादा भीड़वाली साबित हुईं। यहां दुनिया के तमाम देशों से लोग नया साल मनाने के लिए जुटे थे। नए साल के मौके पर यहां का लाइव म्यूजिक शो परफॉर्मेंस, जबरदस्त लाइट शो देखने को मिलेगा।
 
 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/36dI7Vr

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?