बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेगा भारतः IOA

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि वो साल 2026 या 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा।  साथ ही आईओए ने 2022 बर्मिंघम खेलों में हिस्सा लेने में सहमति जता दी है। गौरतलब है कि बर्मिंघम खेलों से निशानेबाजी स्पर्धा के हटाए जाने के बाद भारत के इन खेलो के बहिष्कार की मांग उठ रही थी। ओलंपिक खेलों की देश में शीर्ष संस्था आईओए अब राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जरूरी स्वीकृति लेने के लिए सरकार से संपर्क करेगा। गौरतलब है कि भारत ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।

आईओए ने साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के बर्मिंघम खेलों से पहले अलग से राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी। उम्मीद है कि इससे 2022 खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने की भरपाई हो सकेगी। आईओए जल्द ही एनआरएआई के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के पास भेजेगा जिसके बाद सीजीएफ की कार्यकारी समिति इस पर फैसला करेगी।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/39toY3G

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?