दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में लिवरपूल की धूम

पुर्तगाल के क्रिस्चियानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब अवॉर्डस में मैन प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया। ये इन पुरस्कारों का नौवां संस्करण है और रोनाल्डो इस पुरस्कार को 6 बार जीत चुके हैँ। ये लगातार चौथा मौका है जब रोनाल्डो ने ये पुरस्कार जीता है। रोनाल्डो ने 2018-19 में इटली में अपने पहले सीज़न में युवेंटस को सेरि आ खिताब जिताया था। वहीं उन्होंने पुर्तगाल के नेशंस लीग जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। 

इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज़ को वूमेन प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया। ब्रॉन्ज़ के लिए ये साल यादगार रहा। उन्होंने अपने क्लब ओलिंपिक ल्यों के लिए फ्रेंच चैम्पियनशिप, फ्रेंच कप और यूएफा वूमेंस चैम्पियंस लीग में शानदार प्रदर्शन किया। फीफा महिला विश्व कप में इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर रही थी और डिफेंडर के रूप में ब्रॉन्ज़ ने शानदार प्रदर्शन किया था।

लिवरपूल के मैनेजर यर्गेन क्लॉप को कोच ऑफ द इयर का खिताब दिया गया। क्लॉप ने लिवरपूल को 2018-19 में चैम्पियंस लीग का खिताब जितवाया था।  

लिवरपूल के लिए ये पुरस्कार समारोह यादगार रहा। लिवरपूल को बेस्ट क्लब ऑफ द इयर का पुरस्कार मिला। वहीं उनके गोलकीपर एलिसन बेकर को बेस्ट गोलकीपर ऑफ द इयर चुना गया। रीजनल अवार्डस में मोरक्को के अब्देरज़्ज़ाक हमदल्लाह को बेस्ट अरब प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया। 
 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/356qe9t

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?