उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने थामी रफ्तार, कल रिकार्ड तोड़ सर्दी के बाद आज दिल्ली में कुछ राहत

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। श्रीनगर में डल झील जम गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई भागों में न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्‍य तापमान से एक दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। लाहौल और स्‍पीति केकेलांग में पारा शून्‍य से 11 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तराखंड में भी पहाड़ों पर तापमान शून्य से नीचे हैं। यहां औली में सैलानी बर्फ में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। औली में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है। इतनी कड़ाके की ठंड यहां पर पड़ रही है जिसकी वजह से पानी भी जम गया है। यहां पर तापमान माइनस में चल गया है और पानी जम चुका है।

वहीं हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और पंजाब, पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।

जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में मंगलवार और बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट के कारण ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बरकरार रहेगी। पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड के कारण मैदानी इलाकों की भी हालत खराब है।

राजधानी दिल्ली में रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। साल 1901 के बाद सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा था। दिल्ली में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1901 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी मौसम में काफी ठंडक रही, हालांकि ये सोमवार के मुकाबले कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक हवा के रुख में बदलाव को देखते हुये एक जनवरी से उत्तरी इलाकों में सर्दी में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/37q8OGq

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?