एक बार फिर दूरदर्शन पर ऐतिहासिक रामायण का प्रसारण होने जा रहा है

कोरोनावायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसबीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि जनता की मांग पर दूरदर्शन पर शनिवार से रामायण सीरियल का प्रसारण होगा। पहला एपिसोड शनिवार सुबह 9 बजे और दूसरा शनिवार रात 9 बजे दिखाया जाएगा।

दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। उस दौर में जब 'रामायण' टीवी पर आना शुरू होता था तो गांव व मोहल्ले के लोग, जिनके घरों में टीवी होता था उनके यहां भीड़ जमा हो जाती थी। लोग सारे काम छोड़कर रामायण देखते थे ।

रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था।  लोगों ने इसको इतना प्यार मिला कि आज भी लोग रामायण के किरदार को भगवान मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं 

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2Un9ZD6

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?