बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8: 45 बजे इस दुनिया का साथ छोड़ दिया। आखिरी वक्त में उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर मौजद रहीं। 

बुधवार को सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। 

ऋृषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता भी अभिनेता-निर्देशक राज कपूर थे। अपनी पहली ही फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला था। साल 2008 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की ओर से लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था।

एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि कपूर की मौत की खबर से लोग काफी दुखी हैं। प्रधानमंत्री  समेत कई हस्तियों ने ट्विटर पर दुख  जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।'

केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता नहीं थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2xmiYM7

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?