राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी

ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत खराब होने पर बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। एक दिन पहले ही अभिनेता इरफान खान का भी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। दोनों ने 2013 में फिल्म ‘डी-डे’ में साथ में काम किया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है।’’ उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा से भरे रहने के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।’’

उप राष्ट्रपति नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा, “हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ बहुआयामी, प्रिय और जीवंत...ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी हुई अपनी बातचीत को याद करूंगा।’’ ऋषि कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मोदी ने कहा कि वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साहित रहते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’ 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी दिवंगत ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया.



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2YltH4A

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?