कोविड-19 से बचाव, नियंत्रण और प्रबंधन में केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से मिल रहे उत्साहजनक परिणाम

इस समय देश में 1036 जांच के लिए  प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से 749 सरकारी क्षेत्र में और 287 निजी क्षेत्र में हैं। इन प्रयोगशालाओं में रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 567 हैं जिनमें 362 सरकारी और 205 निजी शामिल हैं। 

देश में कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन जांच  दो लाख से अधिक  हो रही  है।  पिछले 24 घंटों में  2,31,095 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 82,27,802.नमूनों की जांच की गई है।

 देश के स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है । 28 जून 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार देश में 1,55,529 आईसोलेशन बिस्तर , 23,168 आई सी यू  बिस्तरऔर 78,060 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर के साथ 1055 विशेष  कोविड अस्पतालों की   सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 2,400  विशेष कोविड  स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित किए जा रहे  हैं  जिनमें 1,400,099 आईसोलेशन बिस्तर, 11,508 आईसीयू  बिस्तर और 51,371 ऑक्सीजन   युक्त बिस्तर की सुविधा मौजूद है।
 
इसके अलावा अब देश में 8,34,128 बिस्तर  वाले 9,519 कोविड  केयर सेंटर भी कोविड  -19 का मुकाबला करने के लिए उपलब्ध हैं।

.. नितेन्द्र सिंह, संवाददाता, दिल्ली



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2ZfKvsz

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?