रूस दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की रूस यात्रा पर कल शाम मॉस्‍को पहुंचे। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। वे विजय दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

 दूसरे विश्‍वयुद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में विजय दिवस परेड का आयोजन कल किया जाएगा। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस परेड के लिए आमंत्रित किया था। पहले यह परेड 9 मई को होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसकी तिथि बढ़ा दी गई थी।

 रूसी सेना और अन्‍य आमंत्रित सैन्‍य टुकडियों के साथ विजय परेड में भाग लेने के लिए भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्‍यों का दल पहले ही मॉस्‍को पहुंच चुका है। भारतीय टुकड़ी का नेतृत्‍व सिख लाइट इन्‍फैंट्री रेजिमेंट के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। इस रेजिमेंट ने द्वितीय विश्‍व युद्ध में भाग लिया था। अपने शौर्य के प्रदर्शन के लिए इसे कई मेडल और सम्‍मानों से अलंकृत किया गया था।

 विजय दिवस परेड में भारत की भागीदारी द्वितीय विश्‍व युद्ध में वीर सैनिकों के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा से भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष संबंध और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।   



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2V9b15k

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?