विदेशी तीर्थयात्री इस साल हज यात्रा में नहीं होंगे शामिल

इस साल केवल सीमित संख्या में सऊदी नागरिक और निवासी ही सामाजिक सुरक्षा उपायों के साथ हज यात्रा में शामिल होंगे। आधुनिक समय में यह पहली बार होगा जब विदेशों में रहने वाले मुसलमानों को हज करने की अनुमति नहीं दी गई है।

इस्लाम में हज यात्रा का बहुत महत्व है। इस्लाम में आस्था रखने वाले अपने जीवन में कम से एक बार हज करने की इच्छा रखते हैं। इसी कारण हर साल लाखों मुसलमान हज के लिए मक्का की यात्रा करते हैं। 

इस बीच सऊदी अरब ने अगली सूचना तक उमरा के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। सऊदी अरब में अब तक कोरोनो संक्रमितों की संख्या 1 लाख 60 हज़ार के पार पहुंच गई है। 13 सौ से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/3hRyvpn

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?