बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गोपालगंज से पानी आ जाने के कारण सीवान ज़िले के दो प्रखण्ड प्रभावित हो गए हैं। जबकि वर्षा और नदियों की बाढ़ से मधुबनी ज़िले के 4 प्रखंडों में पानी प्रवेश कर गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र-डु ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि वर्तमान में 14 जिलों के 108 प्रखंडों की 40 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 19 राहत शिविर और एक हज़ार सामुदायिक रसोई घर चलाये जा रहे हैं। बाढ़ के कारण 4 लाख 87 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खड़ी फसल नष्ट हो गयी है। कृषि विभाग का कहना है, कि हालांकि नुकसान का सही आंकलन बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही हो सकेगा। 

बूढ़ी गंडक नदी मुजफ्फरपुर के सकरा में, और अदवारा नदी दरभंगा के बिशुनपुर में 2017 के उच्चतम बाढ़ बिन्दु को पार कर गयी है। इसे देखते हुए केन्द्रीय जल आयोग ने इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान महानंदा और कोसी के जलग्रहण क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा जबकि गंडक और बागमती के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से सामान्य वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

खगड़िया जिले के सभी सात प्रखंडों की 77 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव अमनी पंचायत के हिदायतपुर और सदर प्रखण्ड की उत्तर मारर पंचायत में है। हियातपुर और मारर में प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/317XMV3

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?