वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से प्रवासी परिवारों को मिल रहा राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना जैसी नई व्यवस्था के तहत पीडीएस लाभार्थी किसी एक राशन की दुकान से बंधे नहीं हैं वे देश के किसी भी राज्य में अपने हक का राशन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी गई है जिसका लाभ प्रवासी परिवारो को मिल रहा है।

केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन- दीव एक औधोगिक विस्तार है जहाँ हजारो की संख्या में औधोगिक इंकाईया हैं जिसमें लाखो की संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से स्थानीय लोगों के साथ अब प्रवासी परिवारों को भी अपने मुल राज्यों के राशन कार्ड से इस प्रदेश में राशन उपलब्ध हो रहा है। दमन-दीव और दादरा नगर हवेली की सभी सरकारी अनाज की दुकानों पर यह राशन दिया जा रहा है।

अन्य राज्यों से श्रमिक परिवार यहाँ रोजगार के लिए आते हैं परन्तु उनके मुल राशन कार्ड से वह इस प्रदेश में राशन प्राप्त नहीं कर सकते थे। इस योजना के लागू होने के बाद अब वह अपना राशन प्राप्त कर रहे है। दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के लोग अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर रहे हैं।

जिन राज्यों में जितना राशन इन प्रवासी परिवारो को मिलता है उनता ही राशन नये प्रदेश में दिया जा रहा है। पीओएस मशीन पर बायोमैट्रीक के बाद मशीन पर उन राज्यों में मिलने वाला राशन सहित अन्य जानकारी उपलब्ध हो जाती है। संघ प्रदेश प्रशासन प्रयास कर रहा है कि प्रवासी परिवार को यहा जितना राशन चाहिए उतना दें और बचा हुआ राशन उनके मुल गाँव में भी प्राप्त कर सके।

दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कई परिवार ऐसे है जो रोजगार के कारण यहाँ रहने चाहते थे परन्तु उनके मन में संदेह था कि उनके गाँव में कोई राशन प्राप्त करने वाला नहीं है और दो वर्ष तक राशन प्राप्त नहीं किया तो उनका राशन रद्द हो सकता है। अब रोजगार के लिए जहाँ रहते हैं वहाँ से राशन लेने से उनको राशन कार्ड रद्द होने से भी बचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से श्रमिक परिवार खुश हैं।

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/3092oef

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?