कोरोनावायरस: किसी एक दिन में अब तक सबसे अधिक मरीज स्वस्थ हुए

रिकवरी रेट ने एक और ऊंची छलांग लगाकर लगभग 64 प्रतिशत दर रिकॉर्ड की है। आज यह दर 63.92 प्रतिशत है। इसका अर्थ है कि अधिक संख्या में रोगी स्वस्थ हो रहे हैं जिससे ठीक हुए रोगियों की संख्या और सक्रिय मामलों का अंतर तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह अंतर अब 4 लाख से अधिक हो गया है और वर्तमान में यह 4 लाख 17 हजार 694 है। स्वस्थ हुए मामले सक्रिय मामलों(467882) से 1.89 गुना हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित सरकारों को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को और अधिक कारगर तरीके से लागू करने को कहा है।

पहली बार किसी एक दिन में रिकार्ड 4 लाख 40 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटें में 4 लाख 42 हजार 263 नमूनों की जांच की गई। इस तरह प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या बढ़कर 11805 है  और कुल 1 करोड़ 62 लाख 91 हजार 331  नमूनों की जांच की गई है। पहली बार सरकारी प्रयोगशालाओं में रिकार्ड में 3 लाख 62 हजार 153 नमूनों की जांच की गई। निजी प्रयोगशालाओं में भी किसी एक दिन में सबसे अधिक 79, 878 नमूनों की जांच की गई।

आक्रामक जांच के साथ साथ अस्पताल ढांचे में विस्तार के बल पर सरकारी और निजी क्षेत्र के प्रयासों में मामलों की शीघ्र पहचान और कोविड 19 के मरीजों को त्वरित प्राथमिकता के आधार पर  उपचार के लिए भेजने से मृत्यु दर में कमी हुई है। इसके फलस्वरूप मामलों पर मृत्यु दर लगातार गिरकर इस समय 2.31 प्रतिशत है। विश्व में न्यूनतम मृत्यु  दर वाले देशों में भारत शामिल है।



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2D5KRKM

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?