केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 11 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाना है उनके तहत सड़कों की कुल लंबाई 363 किलोमीटर है, जिनमें 4281 करोड़ रुपये का निर्माण मूल्य शामिल है. उत्तर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए ये सड़कें राज्य के भीतर और उसके आसपास बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुविधा को बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक विकास की गति को भी तेज करेंगी. यही नहीं, इन सड़कों की बदौलत उत्तर प्रदेश और विशेषकर पड़ोसी राज्यों के बीच लोगों एवं सामान की आवाजाही में भी काफी सुधार होगा.

बेहतर सड़कों से समय एवं ईंधन की बचत होती है और इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले विभिन् अवयवों का उत्सर्जन भी कम हो जाता है. इसके अलावा, ये परियोजनाएं रास्ते में पड़ने वाले कस्बों एवं सड़कों पर भीड़ को कम कर देंगी, जिससे सड़क मार्ग से सफर करने वालों को पहले के मुकाबले बेहतर अनुभव होगा. 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/34PIUxO

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?