ओणम का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

दक्षिण भारत में ओणम का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे दस दिनों तक चलता है। ओणम के दौरान घरों को सजाया जाता है और रंगोली के साथ दीप भी जलाए जाते हैं। ओणम पर खास तौर पर चावल, नारियल के दूध और गुड़ डालकर खीर बनाई जाती है। यह त्योहार समाज में समरसता की भावना और भाईचारे का संदेश देता है।

केरल में ओणम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ ये त्योहार मना रहे हैं।

ओणम के मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक  शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा - ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई।
ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें व कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने कहा है कि- ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!  राजा महाबली देशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद दें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ओणम पर ट्वीट कर कहा कि-ओणम की बधाई। यह एक अनूठा त्योहार है, जिसके जरिए सद्भाव का जश्न मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। सभी के आनंद और उत्तम स्वास्थ्य की कामना।
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश देकर कहा कि ये पर्व अन्तराष्ट्रीय त्योहार बन गया है।

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/3b9AMJE

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?