शांतिरक्षण बलों में महिलाओं की सहभागिता की वकालत करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में भारत सह-प्रायोजक

इसके साथ ही मिशन ने शांति व्यवस्था में महिलाओं के लिए संकल्प 2,538 को अपनाने के लिए सुरक्षा परिषद को बधाई दी है. भारत के स्थायी मिशन ने यह भी कहा है कि भारत हर क्षेत्र में महिलाओं की और अधिक भागीदारी के लिए जोर देता रहेगा. 2007 में भारत ने उस समय इतिहास बनाया था, जब लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली महिला पुलिस इकाई तैनात की गई थी.

इस साल शुरू में भारतीय महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवानी ने UN Military Gender Advocate अवॉर्ड जीता था. उन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ शांतिदूत की भूमिका निभाई थी.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहल

-महिला शांति सैनिकों पर इंडोनेशिया के प्रस्ताव का सह-प्रायोजन

-संयुक्त राष्ट्र में महिला कर्मियों की पूर्ण, प्रभावी और सार्थक हिस्सेदारी को सामने लाने का उद्देश्य

-शांति व्यवस्था में महिलाओं के लिए संकल्प 2538 को अपनाने के लिए सुरक्षा परिषद को बधाई

-भारत के स्थायी मिशन की ओर से हर क्षेत्र में महिलाओं की और अधिक भागीदारी के लिए ज़ोर

-2007 में भारत की ओर से लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली महिला पुलिस इकाई तैनात की गई



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/3hGgyKa

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?