भारत ने हासिल की कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 

केंद्र सरकार की टेस्ट, ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति, प्रभावी काँटेन्मेंट मैनेजमेंट रणनीति, बीमारी से इलाज का बेहतरीन प्रोटोकॉल का ही नतीजा है कि कोविड से होने वाली मौत में कमी आ रही है। भारत की कोविड से मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले कम है। पिछले 24 घंटे में 551 मौत दर्ज की गई है। दिनोदिन कोविड से होने वाली मौत में भी कमी दर्ज की जा रही है।

एम्स नई दिल्ली ने ई आईसीयू शुरू किया है जो सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को टेली कंसल्टेशन देते है ताकि मृत्यु दर में कमी लाया जाए। ये सेशन 8 जुलाई 2020 से शुरू की गई है। जिसका नतीजा है कि 23 राज्यो में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम कम है।

65 फीसदी मौत सिर्फ 5 राज्यो में दर्ज की गई है। जिसमे महाराष्ट्र में अकेले 36 फीसदी मौत हुई है। 10 राज्यो में 85 फीसदी मौत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 59454 लोग रिकवर हुए है। अब तक 74 लाख लोग रिकवर हो गए है। देश में रिकवरी दर अब बढ़कर 91.34 फीसदी हो गई है।

भारत मे दिनोदिन एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस अब 7.16 फीसदी हो गया है। देश मे अभी कुल 5 लाख 82 हजार से अधिक पॉजिटिव केस है। 79 फीसदी रिकवरी सिर्फ 10 राज्यो में दर्ज की गई है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में 48 हजार नए केस आये हैं। 78 फीसदी नए मामले सिर्फ 10 राज्यो से आए हैं। पिछले 24 घंटे में 551 मौत के मामले दर्ज किए गए है। जिनमे 83 फीसदी मामले 10 राज्यो से है। इनमें 23 फीसदी मौत सिर्फ महाराष्ट्र से है।

 

नितेन्द्र सिंह, संवाददाता



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/31Z5WAm

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?