देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 93.76 प्रतिशत हुई
देश में इस समय कोरोना के चार लाख 38 हजार से अधिक रोगी है जो अब तक हुए संक्रमित लोगों का चार दशमलव सात आठ प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमित लोगों की संख्या बीस हजार से कम है। कोरोना से मरने वालों की दर भी कम होकर एक दशमलव चार छह प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार सौ 80 लोगों की मृत्यु हुई। पिछले 24 घंटों में 11 लाख कोविड नमूनों की जांच की गई जिसे मिलाकर अब तक कुल 13 करोड 37 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। देश की नमूना जांच क्षमता 15 लाख प्रतिदिन है। दो हजार एक सौ 34 प्रयोगशालाओं में इन नमूनों की जांच की जाती है।
https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/2J3g1Wo
Comments
Post a Comment