देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.58 प्रतिशत हुई
देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93 दशमलव पांच-आठ प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि प्रतिदिन स्वस्थ होने के मामले, नए मामलों से अधिक हो रहे हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों के पांच प्रतिशत से भी कम है। देश में उपचाराधीन मामले, कुल संक्रमित मामलों का केवल चार दशमलव नौ पांच प्रतिशत है। इस समय देश में करीब चार लाख 43 हजार तीन सौ तीन संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 45 हजार पांच सौ 76 नए मामलों का पता चला है। एक दिन में पांच सौ 85 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या एक लाख 31 हजार पांच सौ 78 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पांच सौ 85 मृतकों में 79 दशमलव चार नौ प्रतिशत मौतें दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। देश में मृत्यु दर एक दशमलव चार-सात प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे कम दरों में से एक है। मंत्रालय ने कहा कि हाल में स्वस्थ हुए लोगों में से 77 दशमलव दो सात प्रतिशत दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर जिन राज्यों में सबसे अधिक लोगों के स्वस्थ होने की खबर है वे हैं- केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश। कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है।
आंध्र प्रदेश दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में कोविड -19 संक्रमण से सबसे अधिक मृतकों की संख्या दिल्ली के बाद महाराष्ट्र से मिली है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दस लाख 28 हजार दो सौ तीन नमूनों की कोरोना जांच हुई है। अब तक कुल 12 करोड 85 लाख से अधिक कोविड जांच हो चुकी हैं।
https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/330pnZY
Comments
Post a Comment