उत्तरी अरब सागर में आज से शुरू होगा मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण

अरब सागर में मंगलवार से मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा फेज शुरू होने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य के साथ नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर, अमेरिकी नौसेना का यूएसएस निमित्ज, जापान और ऑस्ट्रेलिया का युद्धपोत भी शामिल हो रहा है। दूसरा चरण 20 नवंबर तक चलेगा।

मालाबार युद्धाभ्यास का पहला फेज इसी महीने 3 नवंबर से 6 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था। ऐसा पहली बार था कि जब भारतीय नौसेना के साथ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ युद्धभ्यास में शामिल हुईं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था। कोरोना के चलते जीरो कॉन्टैक्ट फॉरमेट में ही युद्धभ्यास किया गया था।

 

 



https://ift.tt/eA8V8J
from DDNews Feeds https://ift.tt/3lEyHKb

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?