IPL 2021: ऑक्शन से पहले धोनी की CSK में शामिल हुआ यह धुरधंर खिलाड़ी

नई दिल्लीभारतीय दिग्गज खिलाड़ी (Robin Uthappa) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स में नहीं खेलते दिखेंगे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स () ने राजस्थान रॉयल्स () से कैश डील में ट्रेड किया है। उथप्पा अब CSK की ओर से खेलते दिखेंगे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पिछले सीजन में रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उथप्पा इससे पहले मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस बारे में उथप्पा ने अपने बयान में कहा- मैंने वास्तव में राजस्थान रॉयल्स में खेले का लुत्फ उठाया। इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना अच्छा समय था। मैं अब इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र में CSK से जुड़ गया हूं। उथप्पा ने आईपीएल करियर में 189 मैचों में 129.99 की स्ट्राइक-रेट से 4607 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान 2014 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था उस सत्र में उनके नाम 660 रन थे। उस वक्त वह केकेआर टीम का हिस्सा थे। हालांकि, पिछले दो सत्र में उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा है। उन्होंने 2019 में 115.1 के स्ट्राइक रेट से केवल 282 रन बनाए और नाइटराइडर्स ने उनको टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद 2020 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में महज 196 रन बना पाए।


from आईपीएल 2020: IPL 2020 Latest News, IPL 13, Indian Premier League 2020 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/2Mgi232

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?