मुंबई इंडियंस में कैसे आए कायरन पोलार्ड? ड्वेन ब्रावो ने बताई रोचक कहानी

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने उस पल को एक बार फिर से याद किया है, जब उन्होंने कायरन पोलार्ड का मुंबई इंडियंस टीम से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाई थी। ब्रावो 2008 और 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए थे और ब्रावो के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद मुंबई की टीम ब्रावो का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही थी। ब्रावो ने क्रिकबज से कहा, ‘जब मुंबई इंडियंस को मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर एक खिलाड़ी की तलाश थी, तो मैंने उन्हें पोलार्ड का नाम दिया था। जब उन्होंने पोलार्ड से बात की तो उस समय वह किसी क्लब के लिए खेल रहे थे। इसलिए मैंने फिर ड्वेन स्मिथ का नाम लिया और बाद में मुंबई ने उन्हें ही मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर रख लिया।’ उन्होंने कहा, ‘अगले साल चैंपियंस लीग के दौरान मैंने राहुल संघवी से बात की और उनसे कहा, ‘पोलार्ड यहां हैं। उनके पास जाओ और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके साथ करार कर लो।’ उस साल राहुल संघवी और रोबिन सिंह मुंबई को छोड़कर हैदराबाद से जुड़ गए थे। दोनों पोलार्ड के पास दो लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट लेकर गए थे। पोलार्ड ने जब वह कॉन्ट्रैक्ट देखा तो उन्हें उस पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने बाद में ब्रावो से पूछा भी कि क्या तुम सीरियस हो।’ पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 150.87 के करिश्माई स्ट्राइकरेट से 3191 रन बनाए हैं और साथ ही 63 विकेट भी लिए हैं।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/3w5YMXg

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?