वाकई धोनी तो धोनी हैं... CSK के हर खिलाड़ी को घर भेजने के बाद छोड़ेंगे होटल

नई दिल्ली कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 () को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है। अब खिलाड़ी अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के सामने बड़ी मिसाल पेश की है। धोनी () ने फैसला लिया है कि जब तक वह सीएसके के सभी खिलाड़ियों को उनके घर के लिए रवाना नहीं कर देते तब तक वह होटल नहीं छोड़ेंगे। मतलब साफ है कि वह होटल छोड़ने वाले आखिर शख्स होंगे। सीएसके टीम में फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। माही का कहना है कि सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजना प्राथमिकता है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को घर भेजेंगे। 39 वर्षीय धोनी इस समय दिल्ली के होटल में टीम के साथ हैं। सीएसके टीम के एक सदस्य ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा, ' माही भाई ने कहा है कि वह होटल छोड़ने वाले आखिरी शख्स होंगे। वह विदेशी खिलाड़ियों को पहले घर पहुंचाना चाहते हैं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को। वह कल आखिरी फ्लाइट लेंगे जब सभी अपने घर पर सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे।' सीएसके ने 10 सीट वाली चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की जिससे खिलाड़ियों को दिल्ली से राजकोट और मुंबई शिफ्ट किया जा सके। अन्य चार्टर्ड विमान से खिलाड़ियों को चेन्नई से बैंगलोर भेजा गया। धोनी आज रांची के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी ब्रिटेन पहुंचे इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी ब्रिटेन पहुंच चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी 10 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद वह अपनी फैमिली से मिल सकेंगे।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/3xO5XVZ

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?