IPL में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल, इन बड़े खिलाड़ियों ने भी 'इंडियन पैसा लीग' से फेरा मुंह

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों लिस्ट सामने आ गई है। दुनियाभर के तमाम 1214 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 896 भारतीय क्रिकेटर हैं, जबकि 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ भी भाग लेंगी यानी अब कुल 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। हैरान करने वाली बात हालांकि यह है कि 'इंडियन पैसा लीग' में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेंगे। कैरेबिययाई धाकड़ बल्लेबाज , ऑस्ट्रेलिया के पेस फायर मिशेल स्टार्क, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और सैम करन नीलामी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसमें से जो रूट ने कुछ ही महीने पहले कहा था कि वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुई एशेज में मिली करारी हार के बाद शायद उन्होंने अपना मन बदल लिया है। फैंस के लिए बड़ा झटकाइन बड़े नामों के नहीं रहने से फैंस को बड़ा झटका लगेगा। खासकर, क्रिस गेल का नहीं होना क्रिकेट फैंस को खलेगा। वह पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा थे, हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें अधिक मौके नहीं दिए थे। इसे गेल की बेइज्जती भी माना जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने सीजन खत्म होने से पहले ही खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया था। यह रही डिटेलविदेशी खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 41 खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में 61 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 209 कैप्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। 143 खिलाड़ी अनकैप्ड भारतीय हैं जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे, जबकि छह खिलाड़ी अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय हैं जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे। अनकैप्ड खिलाड़ियों के मामले में भारत के 692 खिलाड़ियों और 62 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। किस देश के कितने खिलाड़ी18 देशों के 318 विदेशी खिलाड़ियों में से ऑस्ट्रेलिया 59, दक्षिण अफ्रीका से 48, वेस्टइंडीज से 41, श्रीलंका से 36, इंग्लैंड से 30, न्यूजीलैंड से 29, अफगानिस्तान से 20, नेपाल से 15 और यूएसए से 14 खिलाड़ी हैं। अन्य देश जिनके क्रिकेटरों ने आईपीएल 2022 के लिए पंजीकरण कराया है, वे हैं बांग्लादेश (नौ), नामीबिया (पांच), ओमान और आयरलैंड (तीन-तीन), जिम्बाब्वे (दो), भूटान, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और यूएई (एक-एक)। हर टीम में होने चाहिए 25 खिलाड़ीयदि प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास अपने दस्ते में अधिकतम 25 खिलाड़ी होने चाहिए, तो 217 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जाएगा (जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)। नीलामी से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना गया है। मौजूदा आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि दो नई आईपीएल टीमों (अहमदाबाद और लखनऊ) ने नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों (तीन-तीन) को चुना है। आईपीएल की 10 टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची... चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़। दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्त्जे। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR): आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नारायण। मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव और कायरन पोलार्ड। पंजाब किंग्स (PBKS): मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह। राजस्थान रॉयल्स (RR): संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक। टीम अहमदाबाद: हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल। टीम लखनऊ: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/3G4F4jD

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?