बड़ी मूंछ, कंधे पर रूमाल, रजनीकांत स्टाइल में नजर आए धोनी, IPL से पहले वीडियो वायरल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान () () में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग के पिछले सीजन का खिताब जीता था। लेकिन शुरू होने से ठीक एक महीने पहले पूर्व भारतीय कप्तान () वायरल हो रहा है। स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर धोनी की नई लुक के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने इसमें अपने कंधे पर रूमाल रखा है। उनकी मूछ बड़ी है और वे () में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि धोनी ने आईपीएल के प्रोमो के लिए यह लुक धारण दिया है। वे गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर भी नजर आ रहे हैं। कैप्टन कूल का यह नया अवतार देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। जल्द ही धोनी का पूरा वीडियो देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल के नए सीजन के फॉर्मेट की घोषणा की। नए सीरीज में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसकी वजह से फॉमेट में बदलाव किया गया है। अब सभी टीमें एक-दूसरे से मुकाबले नहीं खेलेंगी। टीमों को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है। ग्रुप बी में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीम है। सभी टीमें अपने ग्रुप की टीमों से दो-दो मुकाबले खेलेंगी, वहीं दूसरी ग्रुप की एक टीम के खिलाफ दो और अन्य सभी टीमें के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। धोनी की टीम ग्रुप ए में मुंबई के खिलाफ दो मैच खेलेगी। चेन्नई आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। टीम ने अभी तक चार सीजन को अपने नाम किया है। 5 ट्रॉफी के साथ मुंबई पहले नंबर पर है।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/srwO70L

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?