साक्षी धोनी ने बताईं बड़े क्रिकेटर से शादी करने के 'चैलेंज', बोलीं- आपको परिस्थितियों में ढलना पड़ता है

नई दिल्ली: (Chennai Super Kings) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) एक वीडियो जारी किया जिसमें उनके खिलाड़ियों की पत्नियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी () ने बताया कि क्रिकेटर्स की पत्नियां अपने पतियों की उपलब्धियों पर किस तरह गर्व महसूस करती हैं। साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने माना कि भारत में क्रिकेट के लिए बहुत दीवानगी है। और ऐसे में किसी एक खिलाड़ी के लिए चोटी पर बने रहना बहुत चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है क्योंकि वे जहां वहां इसलिए हैं क्योंकि वे करोड़ों में से एक हैं और वे उस खेल में हैं जिसे लोग प्यार करते हैं, खास तौर पर भारत में।' साक्षी ने आगे कहा कि एक प्रफेशनल क्रिकेटर से शादी करने के बाद आपको ढलना पड़ता है। साथ ही इस बात का ख्याल रखना पड़ता है कि आपका साथी तनाव में न रहे। उन्होंने कहा, 'शादी के बाद जिंदगी आम तौर पर बदल जाती है। आम तौर पर जब आपकी शादी होती है तो आपका पति दफ्तर जाता है। लेकिन हमारे पति खेलने जाते हैं। तो मुझे लगता है कि आपको इसमें ढलना पड़ता है और उनकी उम्मीद के मुताबिक खुद में बदलाव करने पड़ते हैं और उन्हें तनाव से दूर रखना पड़ता है। धोनी और साक्षी की शादी चार जुलाई 2010 को हुई थी। इससे पहले, वे दो साल तक रिश्ते में रहे थे। साक्षी कई बार धोनी के साथ दौरों पर गई हैं। भारत और आईपीएल के मैचों में कई बार उन्हें माही का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया है। साक्षी ने एक मशहूर क्रिकेटर की पत्नी के रूप में सामने आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैसे लोग आपको जज करते हैं और कैसे कैमरे के सामने खुद को संभालना कितना मुश्किल होता है। साक्षी ने कहा, 'आपका कोई प्राइवेट स्पेस नहीं होता। आप वैसा नहीं रह सकते जैसा हम इस समय कैमरा के सामने हैं। कुछ लोग कैमरे के सामने बहुत सहज होते हैं और कुछ नहीं होते। और लोग आपको जज करने लगते हैं, खास तौर पर जब आप एक क्रिकेटर की पत्नी होती हैं, तो। यहां तक कि जब आप अपने दोस्तों के साथ घूमती हैं, तब भी वे बात करते हैं।' धोनी आईपीएल 2022 में ऐक्शन में नजर आएंगे। उनकी टीम ने बीते साल खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। इसी के साथ आईपीएल 2022 का आगाज होगा।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/3c1KXtb

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?