देखें: 'पापाजी तो आउट हो गए', आईपीएल के नए वीडियो में दिखा धोनी का बुजुर्ग अवतार बोले- बहानेबाजी नॉर्मल है

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर कई परिस्थितियों का सामना करते रहे हैं। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले उनके बहुत अलग-अलग अवतार नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2022 के एक प्रोमो में धोनी का एक और मजेदार रूप सामने आया है। धोनी को आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में रीटेन किया है। इसके लिए टीम ने उन्हें 12 करोड़ रुपये दिए हैं। धोनी इस बार भी चेन्नई की टीम के कप्तान हैं। 40 साल के धोनी न सिर्फ कमाल के क्रिकेटर हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें साथी खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए भी जाना जाता है। धोनी की टीम बीते सीजन में चैंपियन बनी थी। हालांकि बल्ले से उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में उन्होंने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका जरूर निभाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 की खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान अपने कई पुराने खिलाड़ियों को दोबारा खरीद लिया। इसमें अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा और दीपक चाहर खामिल रहे। इसके साथ ही टीम ने कई नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया। आईपीएल के मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटड राइडर्स के मुकाबले से इस सीजन की शुरुआत होगा। यह पहला मैच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के एक प्रोमो वीडियो में बुजुर्ग आदमी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह धैर्य से बैठकर मैच देख रहे हैं। और जमकर 'बहानेबाजी' कर रहे हैं। धोनी की बल्लेबाजी के साथ-साथ अदाकारी के भी लोग फैन हैं।


from आईपीएल 2021: IPL 2021 Latest News, IPL 14, Indian Premier League 2021 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/esizQAn

Comments

Popular posts from this blog

खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा चरण अगले साल गुवाहाटी में

IPL 2019: मुंबई से आज भिड़ेगी कोलकाता

Raj Rajeshwar Yoga: क्या आपकी कुंडली में है राज राजेश्वर योग?