IPL 2022 RR vs RCB: रॉयल्स की जंग, क्या सैमसन की सेना को रोक पाएगी डु प्लेसिस की टीम?
राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल 2021 बहुत अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ पांच मैच जीते थे। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि टीम ने ज्यादातर चीजों को सुधार लिया है। और मैदान पर पहले दो मैचों के प्रदर्शन से ऐसा लग भी रहा है। उनकी बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। दोनों मैचों में उसकी रनरेट 8.5 से अच्छी रही है। जोस बटलर और संजू सैमसन ने ही मिलकर 16 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही टीम के पास शिमरॉन हेटमायर और देवदत्त पडिक्कल भी हैं।
from आईपीएल 2022: IPL 2022 Latest News, IPL 15, Indian Premier League 2022 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/bGmpSoP
from आईपीएल 2022: IPL 2022 Latest News, IPL 15, Indian Premier League 2022 News, Schedule, Teams, Player & Venue Details | Navbharat Times https://ift.tt/bGmpSoP
Comments
Post a Comment